जीविका दीदियों ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा , जीविका स्वीप दूत ने जरूरतमंदों को हर मदद /सुविधा देकर करवाया मतदान।
जीविका दीदियों ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा , जीविका स्वीप दूत ने जरूरतमंदों को हर मदद /सुविधा देकर करवाया मतदान।
जीविका दीदियों ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा ,
जीविका स्वीप दूत ने जरूरतमंदों को हर मदद /सुविधा देकर करवाया मतदान
दरभंगा /
मधुबनी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दरभंगा जिला के केवटी, सिंहवाड़ा व जाले प्रखण्ड की जीविका दीदियाँ मतदाताओं को प्रेरित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में काफ़ी मुस्तैद नजर आयी। हर बूथ पर मतदाताओं की मदद को स्वीप दूत के रूप में तैनात थी। जीविका दीदियाँ स्वीप दूत बनकर हर घर दस्तक देकर अपना मतदान करने का सन्देश दी।
जीविका दीदियाँ सुबह से ही सजगता से अपना वोट पहले डालकर अन्य लोगों को प्रेरित कर मतदान करवाने में जुट गयी। विशेष रूप से वृद्ध, दिव्यांग, बीमार व गर्भवती महिला मतदाताओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए हर संभव मदद मुहैय्या करवा कर मतदान करवाई। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी ने बताया कि चुनावी शंखनाद बजने के साथ ही जीविका दीदियों की अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक व प्रेरित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की मुहिम प्रारंभ हो गयी।
अहले सुबह की प्रभात फेरी, मेहंदी, रंगोली, शपथ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हर घर दस्तक से लेकर संध्या चौपाल व कैंडल मार्च निकाल कर मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर दरभंगा की जीविका दीदियों ने कार्य किया।
उन्होंने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जीविका दीदियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
संचार प्रबंधक राजा सागर ने जानकारी दी कि कि जीविका के
सभी कैडरों से फ़ोन के माध्यम से अनुसरण कर मतदान प्रतिशत का जायज़ा लेते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्देश देना व मतदान संबंधित प्रतिवेदन हर घंटे प्राप्त कर संकलित करना था।
इस रणनीति से मतदाता के प्रतिशत में सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त हुए हैं।
जाले प्रखण्ड की रीना झा ने बताया कि अपने चाँद जीविका समूह की दीदियों के साथ वोट डालने आयी हूँ, आज हम सब बहुत खुश और उत्साहित हैं।आज का मौसम भी अनूकूल रहा और लोकतंत्र के महा त्योहार में सभी का अपेक्षित सहयोग मिला।