फर्जी रूप से मतदान करने आयें एक युवती समेत तीन को लिया पुलिस ने हिरासत मे।

दरभंगा /प्रभाष रंजन 

मधुबनी लोकसभा चुनाव के दौरान एसडीपीओ सदर 2ज्योति कुमारी की पारखी नजर से फर्जी वोट गिराने आयें तीन मतदाता पुलिस के हत्थे चढ़ गये।तीनों को पुलिस ने हिरासत मे लिया।मामला केवटी विधानसभा क्षेत्र के बहुआरा गांव का हैं।एक युवती को फर्जी वोट गिराते हिरासत मे लिया गया ,वहीं दो नाबालिग वोट गिराने के लिये कतार मे खड़े थे ,पुलिस की नजर पड़ी और दोनों नाबालिग को भी हिरासत मे लें लिया गया।

एसडीपीओ ज्योति कुमारी ने इसकी पुष्टि कर दी हैं।यह मामला सुबह दस बजे का हैं।पुलिस की इस कारवाई के बाद यह बात आग की तरह फैल गई और फर्जी रूप से मतदान करने वाले लोग पुलिस के दर से फर्जी मतदान नहीं कर पाये।