वर्ष 2019मे हुये लोकसभा के मत प्रतिशत की तुलना मे मतों की प्रतिशत कम ,राजग और महागठबंधन मे कड़ी टक्कर।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

बिहार मे पांचवें चरण की वोटिंग समाप्त हो गई।पांच संसदीय क्षेत्रों मे लोंगों ने मतदान देकर प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला कर दिया अब यह पिटारा 4जून को खुलने के बाद ही पता चलेगा। जिन पांच संसदीय क्षेत्रों मे मतों की प्रतिशत सामने आयी हैं वह कमोवेश अन्य चरणों के हुये चुनाव के करीब ही मत प्रतिशत थोड़ा आगे पीछे हैं। सीतामढ़ी लोकसभा की बात करें तो वर्ष 2024 मे शाम के 6बजे तक 57.55%जब्कि वर्ष 2019मे 59.08%मत पड़े थे। इसी तरह मधुबनी मे 52.20%जब्कि 2019मे 53.72%,मुजफ्फरपुर मे 58.10%जब्कि 2019मे 61%,सारण मे 54.50%जब्कि 2019मे 56.48%,हाजीपुर मे 56.84%जब्कि वर्ष 2019मे57.07%मतदान हुआ हैं। इसमें एक बात साफ हैं कि वर्ष 2019के मुकाबले वर्ष 24मे वोट का प्रतिशत कम रहा हैं। ऊंट किस करवट बैठेगी ,कहा नहीं जा सकता ?