ई रिक्शा और मोटरसाइकिल मे हुई टक्कर ,चार लोग जख्मी ,सभी जख्मी का चल रहा इलाज।

दरभंगा /संजय कुमार राय

समस्तीपुर जिला के एचडीएफसी बैंक मोहनपुर शाखा बीआरबी कॉलेज के निकट ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हो जानें से चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।इस दौरान वहां खड़े सुमन कुमार ने सभी जख्मी को अस्पताल मे भर्ती कराया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।सुमन के इस दरियादिली को देख स्थानीय लोंगों मे चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

सुमन ने अस्पताल मे जख्मियों को पहुंचाने के बाद मुफ्फसिल थानाध्यक्ष के सरकारी नंबर पर इसकी सूचना दे दिया।जब सुमन सभी जख्मी को अस्पताल मे भर्ती कराया एन वक्त पर नगर थाना के एसआई प्रवीण कुमार और अमर कुमार भी उनके सहयोग मे साथ खड़े हुये।

घटना आज सुबह मे हुई।बताया जाता हैं कि सुमन कुमार बेंक के सहकर्मी हैं और अक्सर आम लोंगों की मदद मे आगे रहते हैं।