उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी संचालक हथियार और जिंदा कारतूस के साथ चढ़ा कुशेश्वरस्थान पुलिस के हत्थे, भेजा गया न्यायिक हिरासत में।

कुशेश्वरस्थान /प्रशांत कुमार
और कुशेश्वरस्थान पुलिस को आखिरकार बड़ी सफलता मिल गई ,बेहतर पुलिसिंग का यह नतीजा हैं कि हथियार के साथ बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस की टीम ने 18 मई की देर रात विशेष छापामारी के दौरान थाना क्षेत्र के बहोरवा डिहावर स्थान के पास एक युवक को संदेह के आधार पर तलाशी ली।
तलाशी लेने के क्रम में उसके पास एक लोडेड पिस्टल,एक मैगजीन एवं दोनों हथियार में लोडेड 5-5 कारतूस के साथ दो अतिरिक्त कारतूस बरामद किया गया। डीएसपी श्री ने पीसी में उल्लेख किया है कि गिरफ्तार अभिनव यादव के निशान देही पर पुलिस ने पचहरा बुजूर्ग गांव में छापामारी कर स्वर्गीय राजकुमार यादव के पुत्र चंदन यादव को चार जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति के पास से एक-एक मोबाईल भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। दोनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में थाना अध्यक्ष श्री सिंह के अलावा पुअनि केसरी नंदन राम, मनोज कुमार शर्मा, नंदेश्वर सहनी अनुसंधानकर्ता सहित कई अन्य पुलिस बल एवं चौकीदार शामिल थे। पीसी के दौरान एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि अभिनव यादव तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के चिगरी में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक का सीएसपी चला रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिनव विगत कई वर्षों अपने साथ हथियार रखता था और जहां भी जाता था अपने साथ हथियार लेकर ही चलता था। आखिरकार अभिनव कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष श्री सिंह के हत्थे चढ़ ही गया।