खिलौने जैसा पिस्टल दिखाकर सीएसपी संचालक से बदमाशों ने की थी लूट ,एक मोटरसाइकिल ,नगदी समेत दो बदमाश गिरफ्तार।
दरभंगा /
सीएसपी संचालक से हुई लूट के मामले मे दरभंगा पुलिस ने कारवाई करते हुये लूट की राशि के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूरे मामले से पर्दा हटा दिया हैं।
शनिवार को CSP संचालक पंकज कुमार उम्र 39 वर्ष पिता राम पुकार शर्मा ग्राम गोरैला थाना विशनपुर जिला दरभंगा काला रंग के बैग में कुल रुपया 5,95,275 लेकर मोटर साईकल से अपने CSP शाखा पटोरी रामस्वरूप चौक ले जा रहे थे घर से करीब एक किलोमीटर के दूरी पर गोरैला ग्राम से विपरित दिशा से आ रही एक मोटर साईकल पर तीन आदमी सवार व्यक्ति सीएसपी संचालक के मोटरसाईकल में धक्का मारा जिससे सीएसपी संचालक गाड़ी सहित निचे गिर गया। सीएसपी संचालक को बदमाशों ने पिस्टल (खिलौनानुमा) दिखाकर रूपये का बैग, मोबाईल एवं गाड़ी का चाभी छीन लिया। घटना के बाद तीनों अपराधी ग्राम गोरैला के ओर भागा। वादी के द्वारा अन्य व्यक्ति के मोबाईल से अपने पिता को घटना को सूचना दिया गया। सूचना पाकर वादी के पिता ग्रामीणों के साथ सड़क को घेर लिया और अपराधी ज्यो ही वहां पहुॅचा कि ग्रामीणों द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया जिसमें दो अपराधी एवं अपराधी का मोटरसाईकल पकड लिया गया । ग्रामीणों द्वारा स्थानीय थाना को सूचना दिया गया ,सूचना उपरांत विशनपुर थाना की पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुये घटना स्थल पर पहुच कर दोनो अभियुक्त एवं लूट का राशि 2,18,500 (दो लाख अठारह हजार पाँच रुपया) बरामद किया गया। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अभिषेक कुमार पिता राजदेव सहनी ,अर्जुन कुमार पिता जगा सहनी दोनो सा0 विजय छपरा थाना अहियापुर जिला मुजफ्फरपुर का हैं।
