बिहार पुलिस मेंस एसोसियेशन दरभंगा की शाखा मे कार्यकारणी पदाधिकारी के पद पर तीन सिपाही मनोनीत।

दरभंगा /

बिहार पुलिस मेंस एसोसियेशन के दरभंगा शाखा मे एसोसियेशन के तीन पदों पर कार्यकारिणी पदाधिकारी के पद पर मनोनयन किया गया हैं।
इसमें सिपाही कन्हैया कुमार (741)को उपाध्यक्ष पद पर ,सिपाही (1323)राजेश कुमार पाल को संयुक्तमंत्री एवं सिपाही (625)मुकेश कुमार को केंद्रीय सदस्य के रूप मे मनोनीत किया गया हैं।

बिहार पुलिस मेंस एसोसियेशन के महामंत्री राम विलास पासवान ने चयनित कार्यकारिणी पदाधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि संघीय कर्तव्यों एवं दायित्वों का सम्यक निर्वहन करेंगे।
महामंत्री श्री पासवान ने इसकी जानकारी दरभंगा जिला के पुलिस उप महानिरीक्षक ,एसएसपी एवं अन्य संबंधित पुलिस आधिकारियों को इसकी जानकारी पत्र के माध्यम से दे दी हैं।