नहर के गंदे पानी मे डूबने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत।

दरभंगा /

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव अंतर्गत नहर किनारे रह रहें परिवार के बच्चों मे एक तीन साल की बच्ची की मौत नहर मे डूबने से हो गई हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई हैं।


घटनास्थल पर पहुंचे माले नेता नन्द लाल ठाकुर ने कहा कि नहर किनारे बसे गरीब लोंगों को सरकार के तरफ से ना ही मकान मिला हैं ना ही बासगीत पर्चा मिला हैं इस कारण सभी नहर किनारे बसा हुआ हैं। नाला मे पानी भरे रहने के कारण तीन साल की बच्ची पानी मे लुढ़क गई जिस कारण उसकी मौत हो गई हैं। नन्द लाल ठाकुर ने कहा कि मृत बच्ची का नाम रितका कुमारी पिता राजा कुमार राम हैं।