बिरौल-शिवनगरघाट मुख्य मार्ग पर बस की चपेट में आने से ऑटो पर सवार लगभग आधा दर्जन यात्री हुए जख्मी, बेहतर इलाज के लिए भेजा गया डीएमसीएच, बस को पुलिस ने किया जब्त।

बिरौल/दरभंगा
बिरौल-शिवनगरघाट मुख्य मार्ग पर विशनपुर के निकट बीआर-50 पी 9096 जानकी नाम के बस के चपेट में आने से ऑटो पर सवार लगभग आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी जख्मियों को इलाज के लिए सीएचसी बिरौल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डियुटी पर तैनात डॉ.अमरेश साह ने सभी चार जख्मियों के बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। इस घटना में ऑटो पर सवार जख्मियों की पहचान घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी बेबी देवी,अलीनगर थाना क्षेत्र के लगमा निवासी रेखा देवी, कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बस्तीबलहा निवासी रामपरी देवी तथा बिरौल थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी रामविलास साहु के रूप में किया गया। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि टाइम को लेकर इस मार्ग पर संचालित हो रहे बसों की रफ्तार इतनी रहती है कि अक्सर दुर्घटनाऐं होती रहती है। दुर्घटना के बाद सहरसा-दरभंगा चलने वाली जानकी नाम का बस फिलहाल बिरौल पुलिस के कब्जे में है।
वादा निभाने मे दिल के बादशाह हैं शहर के नामचीन चिकित्सक ,इनके संरक्षण मे लगे हैं जिले के कई पदाधिकारी एवं राजनेता।पैसों की गर्मी इतनी कि अपने आगे सभी को समझते हैं” बौना “॥
गुणवत्तापूर्ण कार्य नही होने के कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश। ग्रामीणों ने रोका विद्यालय निर्माण का कार्य। जांच करने पहुंचे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, दिए कई निर्देश।