गुणवत्तापूर्ण कार्य नही होने के कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश। ग्रामीणों ने रोका विद्यालय निर्माण का कार्य। जांच करने पहुंचे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, दिए कई निर्देश।
कुशेश्वरस्थान/प्रशांत कुमार
डीएम के निर्देश के आलोक मे भरडीहा गांव मे स्कूल निर्माण का कार्य तो शुरू हो गया लेकिन ठेकेदार द्वारा किये जा रहें घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों मे आक्रोश हैं।
बता दे कि कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड अंतर्गत भरडीहा गांव में विद्यालय का अपना कोई भवन नही था। विद्यालय नही होने के कारण झोपड़ी में बच्चे को पढ़ाया जाता था। ग्रामीणों ने भवन को लेकर कई बार विभाग को आवेदन दिया पर किसी प्रकार की कार्यवाई नही की गई। जिसके बाद यहां के स्थानीय लोगों ने लोकसभा 2024 में होने वाले मतदान को बहिष्कार करने का निर्णय लिया और इसकी बात की जानकारी मिलते ही जिला अधिकारी ने बीडीओ, सीओ और बीइओ को भरडीहा गांव भेज मामले को संज्ञान में लिया।
बीडीओ और सीओ ने एक सप्ताह के अंदर विद्यालय निर्माण का कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया था लेकिन ग्रामीण किसी भी कीमत में मैंने के लिए तैयार नही थे पदाधिकारी के काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने वोट करने की बात मानी। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नही किया गया था। और जब कार्य शुरू किया गया तो उसमें भी काफी अनियमितता बरती जा रही है। भवन निर्माण में हो रहे घटिया कार्य को देखते हुए ग्रामीणों ने कार्य पर रोक लगा दी।
रोक लगने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भरडीहा गांव पहुंच विद्यालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और विभाग के कनीय अभियंता को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। जब मामला तूल पकड़ा तो ठेकेदारों ने तुरंत सीमेंट बदल दिया और अधिकारियों के जाते ही फिर गुणवत्ताहीन सीमेंट का प्रयोग करना शुरू कर दिया।
