जेसस एंड मेरी एकेडमी के दशमी और बारहवीं के बेहतर रिजल्ट लानेवाले यानि टॉप करने वाले छात्रों को प्राचार्य मधुरिमा सिंह ने किया सम्मानित।

दरभंगा/

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली के द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट दरभंगा में लोकसभा चुनाव के दिन प्रकाशित किया गया इस दौरान अभिभावक और शिक्षक मतदान में व्यस्त थे वहीं छात्र छात्राओं रिजल्ट निकलने के बाद खुशी मना रहे थे। मंगलवार को जीसस एंड मैरी एकैडमी स्कूल में 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉप करने वाले छात्र व छात्राओं को सम्मानित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर मधुरिमा सिन्हा एवं प्रबंध निदेशक ने कहा कि स्कूल के शिक्षकों और बच्चों के मेहनत के बदौलत इतना अच्छा रिजल्ट आया है जिससे बच्चों के अभिभावक और स्कूल का नाम रोशन हुआ है। स्कूल के सभी शिक्षक बच्चों के रिजल्ट से गौरवान्वत महसूस कर रहे हैं। दसवीं कक्षा की छात्रा नमामि ठाकुर 99.2% मो मोजम्मील, 97% शिवांगी रमेश 96.2% कर प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। वहीं अभिषेक कुमार 94.6% फौवाज अफजल 94.4%, अमन कुमार 94.4%, सायना 94.2%, दानियाल अहमद 93.8%, अंकुर ठाकुर 93.8%, बृजनंदन चौधरी 93.2%, अंशु कुमारी 91.8%, कृष्ण कुमार 91.2%, अंशु रानी 91%, सागर कुमार चौधरी 91%, सना आजमी 90.2%, पल्लवी कुमारी 90% के अलावा बच्चों ने 90% से अधिक अंक लाने में सफल रहे। वहीं 12वीं कक्षा में कला संकाय में अदिति प्रिया ने 99% विज्ञान संकाय में संस्कृत झा ने 95.2 % एवं पून: कला संकाय में कुणाल कुमार ने 93.2% अंक लाकर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान लाकर विद्यालय की गौरवशाली गरिमा को सुशोभित किया है। स्कूल की प्राचार्य एवं प्रबंध निदेशक ने अपने बच्चों विभाग को के साथ-साथ विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।