फेकला थाना क्षेत्र के हरिपट्टी गांव के करमिहा चौर के डबरा से पुलिस ने एक लाश बरामद किया हैं।इस सूचना के बाद कई गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचा लेकिन लाश की शिनाख्त नहीं हुई हैं।
फेकला थाना पुलिस को किसी ने सूचना दी कि गढ़े मे एक लाश उफना रही हैं। इस सूचना के मिलते ही थानाध्यक्ष तृषा सैन घटना स्थल पर दल बल के साथ पहुंची।गड्ढे मे लाश उफ़नाते देखा लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उस गड्ढे से लाश निकाला जाय।
थानाध्यक्ष ने तुरंत जेसीबी मंगाया और लाश को कब्जे मे लिया। इस दौरान आसपास गांव के सेंकड़ों लोग वहां पहुंच गये और तरह तरह की चर्चा करने लगे। लाश की पहचान नहीं हो सकी हैं।
उक्त लाश को पोस्टमार्टम हेतु डीएमसीएच लें जानें की तैयारी मे पुलिस जुट गई हैं।
थानाध्यक्ष तृषा सैनी ने बताया कि इस लाश के बारे मे कुछ भी बताना सही नहीं होगा फिलहाल लाश का पोस्टमार्टम कराया जाएगा फिर पता चलेगा कि हत्या हैं या कुछ और ?उन्होंने कहा कि फिलहाल लाश के पहचान के लिये कोशिश की जा रही हैं।
पूर्व डिप्टी सीएम के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों ने दिया विनम्र श्रद्धांजलि, कहा–बिहार ने एक सशक्त-शकुशल लोकप्रिय नेता को खो दिया।
जेसस एंड मेरी एकेडमी के दशमी और बारहवीं के बेहतर रिजल्ट लानेवाले यानि टॉप करने वाले छात्रों को प्राचार्य मधुरिमा सिंह ने किया सम्मानित।