पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर अलीनगर विधानसभा में शोक सभा का किया गया आयोजन, दी गई श्रद्धांजलि।

सुशील कुमार मोदी का निधन भारतीय जनता पार्टी के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण बिहार वासियों के लिए अपूरणीय क्षति है–संजय सिंह

अलीनगर/दरभंगा

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन होने पर मंगलवार को अलीनगर विधानसभा के दसौत गांव में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई और 2 मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा को संबोधित करते हुए दरभंगा जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष सह अलीनगर विधानसभा के संयोजक संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा की सुशील कुमार मोदी का निधन भारतीय जनता पार्टी के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण बिहार वासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। एक तरह से कहा जाए तो बिहार की राजनीति में एक युग का अंत हो गया। छात्र जीवन से अपनी राजनीतिक कैरियर का आरंभ करने वाले सुशील कुमार मोदी ने लालू के जंगल राज का खुलकर विरोध किया और बिहार में सत्ता परिवर्तन कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। नीतीश सरकार में बतौर वित्त मंत्री उन्होंने बेहतर काम कर बिहार को पटरी पर लाकर विकास की गाड़ी को आगे बढ़ने का काम किया। यह उनकी दूरदर्शिता ही थी कि उनके कार्यकाल में बीजेपी का संगठन मजबूत होता रहा। जब बिहार में नीतीश कुमार ने राजद के साथ जाकर सरकार बनाने का फैसला लिया तब मोदी ने खुलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विरोध किया।श्रद्धांजलि सभा में शिव शंकर झा, संजय झा, माधव झा आजाद, अश्वनी शरंगी, नुनू सिंह, संजीव सिंह, लाल मुखिया, रणधीर सिंह, बलराम सिंह, धनपति ठाकुर, अरुण पोद्दार, बलराम ठाकुर, पिंटू यादव, रमेश राय, सुधीर सिंह, नवीन मिश्रा, आनंद चौधरी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।