पूर्व डिप्टी सीएम के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों ने दिया विनम्र श्रद्धांजलि, कहा–बिहार ने एक सशक्त-शकुशल लोकप्रिय नेता को खो दिया।

बिरौल/दरभंगा

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का बीती रात इलाज के दौरान दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उनके निधन होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि सहित कई गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सुशील कुमार मोदी का तीन दशकों से भी लंम्बा समय से राजनीतिक इतिहास रहा है।इस दौरान मोदी जी विधायक,एमएलसी,लोकसभा और राज्यसभा सांसद के अलावा बिहार सरकार में पुर्व वित्त मंत्री के पद पर रहे। इसके साथ ही वे बिहार के डिप्टी सीएम के पद पर रहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिलाकर राज्य के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे। बिहार ने सुशील कुमार मोदी जैसे एक सशक्त-शकुशल लोकप्रिय नेता को खो दिया है।
पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के निधन पर विधायक स्वर्णा सिंह, संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह, राजकुमार अग्रवाल,जनक प्रधान,अधिवक्ता लक्ष्मी सहनी,सनोज नायक,रविन्द्र पौद्दार,बलराम टेकड़ीवाल,श्याम महाथा,चौधरी सहनी,रामचंद्र सहनी,विनोद सहनी,प्रभात सहनी,रामबाबू महाथा, महावीर सिंह,मिथलेश झा,हेमचंद्र झा,विनोद गोयल, श्रवण कुमार चौधरी, राजीव चौधरी,राजीव ठाकुर, श्रवण नायक,मनोज महतो सहित दर्जनों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।