पूर्व उपमुख्यमंत्री सह भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर बार एसोसियेशन भवन मे वकीलों ने दी श्रधांजलि ,शोक सभा का किया गया आयोजन।
पूर्व उपमुख्यमंत्री सह भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर बार एसोसियेशन भवन मे वकीलों ने दी श्रधांजलि ,शोक सभा का किया गया आयोजन।
पूर्व उपमुख्यमंत्री सह भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर बार एसोसियेशन भवन मे वकीलों ने दी श्रधांजलि ,शोक सभा का किया गया आयोजन।
दरभंगा/विधि संवाददाता,
आपातकाल में छात्र आन्दोलन का नेतृत्व करते हुए बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह बरिष्ट भाजपा नेता पद का निर्वहन करने वाले सुशील कुमार मोदी के निधन पर वकीलों ने भावभीनी श्रद्धांजलि निवेदित किया। मंगलवार को दरभंगा बार एसोसिएशन भवन में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अधिवक्ता विष्णुकांत चौधरी की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया।मौके पर अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार की राजनीति में करीब पांच दशक तक महती भूमिका निभाने वाले सुशील कुमार मोदी नही रहे।इसके साथ हीं बिहार की राजनीति में एक सशक्त बिचारधारा का अवसान हो गया है जिसकी भरपाई संभव नही है।अधिवक्ता रामवृक्ष सहनी ने कहा कि मोदी जी का छात्र जीवन से हीं गहरा लगाव दरभंगा से था।जेपी आन्दोलन में आपातकाल के दौरान वे दरभंगा जेल में काराधीन रहे।वहीं प्रान्त में जेपी सम्मान योजना के सुत्रधार थे।अधिवक्ता अमरनाथ झा ने कहा कि आज भी बिहार के हजारों जेपी सेनानियों को यह सम्मान निधि मिल रही है।वे बिहार भाजपा के कुशल राजनितिज्ञ थे और प्रान्त के तिसरे उप मुख्यमंत्री के रुप में लोगों की अहिर्निश सेवा की जिसे भुलाया नही जा सकता है।5 जनवरी 1952 को इनका जन्म और 13 मई 24 को दिल्ली में निधन हो गया।
मौके पर अधिवक्ता अमरनाथ झा, गौड़ीशंकर चौधरी,संजीव कुमार,आशुतोष कुमार,बेबी सरोज,अनिता आनंद,राखी कुमारी,वविता कुमारी,किरण कुमारी,रेणू झा,मनीष कुमार सिन्हा,पंकज कुमार ठाकुर,हिरानंद मिश्र,संजय कुमार झा,ऋषिकेश कुमार,संजीव कुमार चौधरी,सुदीप कुमार,संतोष कुमार सिन्हा,विनय कुमार झा,मनोज कुमार झा, श्याम बिहारी राय सरस सहित दर्जनों वकीलों ने पुष्प निवेदित किया।वहीं उनका दरभंगा सम्पर्क की चर्चाएं की गई।