दरभंगा पुलिस हैं ,सावधान रहिये वरना गलती नहीं रहने पर भी भरना पर सकता हैं जुर्माना ,गाड़ी मालिक का कसूर बस इतना था कि गाड़ी हो गई थी सड़क पर खराब।
दरभंगा /संजय कुमार राय
दरभंगा पुलिस हैं ,सावधान रहिये वरना आपका भी चालान कट सकता हैं अगर आपकी गलती नहीं भी हो तो भी जबरन ट्रेफिक पुलिस चालान काट देगी।
चाहे दरभंगा पुलिस मे तैनात महिला पुलिस पदाधिकारी की पति ही आप क्यों नहीं हो ?ऐसा ही वाकया सामने आया हैं ,जो सीवान के रहने वाले चंद्रशेखर कुमार हैं।
दरअसल वे अपनी गाड़ी चार चक्का वाहन से अपने बच्चों के साथ रविवार को श्यामा माई मंदिर जा रहें थे। इसी बीच लहेरियासराय टावर के इर्द -गिर्द उनकी गाड़ी खराब हो गई ,इस कारण उनकी गाड़ी बंद पर गई। उन्होंने गाड़ी को स्टार्ट करने का पूरा प्रयास किया लेकिन उनकी गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। इसी बीच वहां ट्रेफिक के डीएसपी पहुंचे और पूछा कि गाड़ी यहां सड़क पर क्यू खड़ी हैं। चंद्रशेखर ने उनसे कहा कि सर गाड़ी खराब हो चुकी हैं ,आप मेरी चाबी लेकर स्टार्ट कर देखिये। यह बात हो ही रही थी कि इसी बीच ट्रेफिक का सिपाही गाड़ी का फोटो खींचते हुये चालान काट दिया और चालान चंद्र शेखर के हाथ मे थमा दिया।
चंद्रशेखर कहते रह गये कि गाड़ी खराब हो गई इसमें उनकी क्या गलती हैं लेकिन चालान कटने की बात कह ट्रेफिक पुलिस ने दो हजार रुपये जबरन उनसे वसूल लिया और रसीद थमा दिया ।
मजेदार बात यह था कि चंद्र शेखर की पत्नी पुलिस केन्द्र मे एक पुलिस पदाधिकारी हैं और एक बड़े कुर्सी को संभाल रही हैं ,लेकिन इसके बावजूद उन्हें दो हजार का जुर्माना भरना पड़ा।

अगर आप अपनी गाड़ी से कहीं जा रहें हैं तो ध्यान रखिये कि आपकी गाड़ी कहीं भी खराब नहीं पड़े नहीं तो आपका भी जुर्माना कट सकता हैं।

