वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिये जिलाधिकारी ने किया था अथक प्रयास ,बावजूद मतदाता रहें उदासीन।

दरभंगा/

दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन ने लोकसभा के 13मई को होने वाले मतदान को लेकर तरह तरह के हथकंडे का इस्तेमाल किया था ताकि वोट प्रतिशत बढ़े लेकिन वर्ष 2019के तुलना मे वोट का प्रतिशत घट गया।दरभंगा के जिलाधिकारी की वजह से ही वोट प्रतिशत 56.30रहा।नहीं तो लोगो मे इतनी सुस्ती थी कि मतदान के दिन केंद्रों पर उदासीनता छायी हुई थी।

जिला प्रशासन द्वारा बिहार के चुनाव आयोग की आइकॉन मैथिली ठाकुर एवं दरभंगा के आइकॉन मणिकांत झा ने मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें जिलाधिकारी की भूमिका अहम थी ।

 लहेरियासराय के दारु भठ्ठी चौक से कुछ दूरी पर मतदान केंद्र से पहले डॉ एएन जायसवाल द्वारा फ्री चेकअप कैंप लगाया गया था । डॉक्टर जायसवाल ने बताया कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए उन्होंने मतदान करने वाले लोगों का फ्री में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित अस्थमा का जांच दर्जनों मतदाता का किया है। उन्होंने बताया कि उनकी इच्छा थी कि जिले में अधिक से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करें ताकि बेहतर सरकार का गठन हो सके।