बहादुरपुर विधानसभा के कई बूथों पर असामाजिक तत्वों ने वोट करने आयें लोंगों के साथ किया दुर्व्यवहार ,मतदान करने से रोका।

दरभंगा/

बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के उघड़ा महापारा पंचायत के बूथ संख्या 286, 288, 289, 290, 291 मेगना गांव के 281 एवं 282 पर और सामाजिक तत्वों के द्वारा मतदाताओं को मतदान करने से रोका गया है। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी एवं बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी से की  है।

मंत्री मदन सहनी ने कहा राष्ट्रीय जनता दल के लोगों का पुराना इतिहास रहा है वह जदयू और भाजपा के प्रत्याशी को वोट नहीं डालने देते हैं। यह आम नागरिक को भी मालूम है। मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता के द्वारा जबरदस्ती एनडीए समर्थकों वोट अपने पक्ष में डाल लिया है। उन्होंने चुनाव आयोग और जिला पदाधिकारी से वंचित किए गए मतदान केंद्रों का मतदान रद्द कर पुन: मतदान कराने के लिए शिकायत की गई है। वहीं एक तरफ चुनाव आयोग और जिला प्रशासन मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की बात करते हैं दूसरी ओर जीवित मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया जाता है। ऐसी स्थिति में मतदान का प्रतिशत कैसे बढ़ेगा। मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग और जिला प्रशासन को जीवित व्यक्ति का मतदाता सूची से हटाने वालों पर जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए।