आपराधिक कारनामे के बावजूद दरभंगा पुलिस डॉक्टरों पर नहीं करती हैं कारवाई ?उठ रहें हैं कई सवाल।

दरभंगा /संजय कुमार राय

दरभंगा शहर के डॉक्टर चाहे कोई भी आपराधिक काम कर लें  ,पुलिस की नजरों मे वह पाक -साफ हो जाता हैं ?पुलिस की यह कार्यशैली आम और खास मे फर्क करा देता हैं जब्कि कानून के दायरे मे सबका मान बराबर होना चाहिये।ज्यादा दिन अभी बीते नहीं हैं ,डॉक्टर का शराब पीते विडिओ वायरल हुआ था ,यही नहीं शराब की भरी कई बोतलें भी बरामद हुई इसके बावजूद  पुलिसिया कारवाई नहीं हुई।वजह जग जाहिर हैं।यही काम कोई गरीब या आम आदमी किया रहता तो पुलिस फुदक फुदक कर कारवाई भी करती और अपनी उपलब्धि भी गिनाती।

कोतवाली थाना क्षेत्र के एक चर्चित चिकित्सक के यहां दो राउंड गोली चली ,कई घंटे तक कर्मियों को घर मे बंदी बनाकर रखा गया ,उसे धमकी दी गई ,नौकरी से निकाला गया लेकिन पुलिस चुपचाप बैठी रही।

पुलिस तीन दिनों तक डॉक्टर के घर गई ,पिस्टल समेत 11गोली एवं दो खोखा जब्त किया लेकिन इस मामले मे कागजी कारवाई अब तक नहीं हुई।

दो साल अभी बीते भी नहीं हैं एक मरीज से हुई कहा सुनी मे उक्त चिकित्सक ने पिस्टल भांजना शुरू कर दिया था।सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो उक्त पुलिस पदाधिकारी को उक्त चिकित्सक ने कहा कि तुम्हारी क्या ओकाद ,तुम्हारा एसपी मेरे साथ उठता बैठता हैं और हुआ भी वहीं ,घटना स्थल पर तैनात पुलिस पदाधिकारी को वरीय पुलिस पदाधिकारी के फोन आने पर लौटना पड़ा।और उक्त पुलिस पदाधिकारी का मनोबल टूट गया।

अभी फिर वहीं चर्चा दोहरा रही हैं ,कोतवाली पुलिस को धमकी देकर उक्त चिकित्सक ने कहा कि तुम्हारा एसएसपी हमें फोन करता हैं ?और कोतवाली पुलिस चुपचाप बैठ गई।

जब्कि कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त चिकित्सक को एक नोटिस भेजा जाना चाहिये क्योंकि 25गोली मे 11गोली तो जब्त किया गया लेकिन 14गोली डॉक्टर द्वारा कहां खर्च किया  गया ।फिलहाल दो गोली चिकित्सक के घर से फायरिंग हुई फिर भी 12गोली कहां खर्च हुये।

अभी अभी जो दो फायरिंग हुई हैं यह फायरिंग क्यू हुई हैं इसके क्या क्या कारण हैं?दरअसल एक महिला पेशेंट के साथ हुई व्हाट्स ऐप चेटिंग के कारण इतनी बड़ी वारदात हुई ?

कल पढ़िये दस्तक 7की रिपोर्ट पढ़िये