शहरी क्षेत्र के दर्जनों बूथ पर मतदाता सूची से नाम कट जानें के कारण हुआ बवाल ,कई मतदाता वोट करने से रह गये वंचित।

दरभंगा/

शहरी क्षेत्र के दर्जनों बूथों पर मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से कट जाने के कारण मतदान करने से वंचित हो गए।इसके कारण कई बूथों पर हंगामा हुआ लेकिन लोग जिला प्रशासन के कर्मियों पर खासकर इलाका के बीएलओ पर नाराजगी जाहिर की।

बूथ संख्या 133, 134, 139, 140 व 142 पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना मिलते हैं नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य और सदर डीएसपी अमित कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहूंचे। आक्रोशित लोगों को काफी देर समझाने बुझाने के बाद शांत हुए। मौके पर नगर भाजपा विधायक संजय सरावगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 17 महीना के मन गठबंधन की सरकार के दौरान भाजपा समर्थक मतदाताओं का नाम काट दिया गया है। उन्होंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से करने की बात कही है और जांच कर दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करने की भी मांग की है। बताया जाता है कि शहरी क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर हजारों की संख्या में मतदाताओं का नाम ही काट दिया गया है मतदान करने पहुंचे मतदाताओं ने अपने की पर्ची मांगी तो मतदाता सूची से नाम हटा हुआ था। बूथ संख्या 139 के बाहर आक्रोशित लोगों ने हंगामा करने लगे। इधर चौगमा विष्णुपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बूथ संख्या 116 पर लंबे समय से अत्याधिक बीमार चल रही शुभ कान्त मिश्र की पत्नी सुभद्रा मिश्र मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। परिवार के सदस्य उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाकर मतदान केंद्र ले गए थे। पूछे जाने पर उनके पुत्र ने बताया कि पिछले चार दिनों से केवल जल के सहारे जिंदा है।