लोकतंत्र का महापर्व दरभंगा और समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के साथ 13 मई को हो गया संपन्न। स्वीप की दीदीयां घरों से बूढ़े, बुजुर्गो के हाथ पकर, एवं गोद में उठाकर बूथ तक पहुंचा कर डलवाया वोट। मतदान केंद्रों पर मटरगश्ती करते कुछ लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में।
उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा
लोकतंत्र का महापर्व आम निर्वाचन क्षेत्र में कुछ स्थानों को छोड़कर शेष मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुशेश्वरस्थान एवं गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित समय 7 बजे सुबह से चुनाव प्रारंभ हो कर संध्या 6 बजे शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। 78 कुशेश्वरस्थान विधानसभा में 59.20 एवं 79 गौड़ाबौराम विधानसभा में 57.45 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग करते हुए
अपने-अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का काम किया। इसके लिए सुबह 6 बजे से पुरुषों और महिला मतदान केंद्रों पर लंबी कतार में देखे गए।

गौड़ाबौराम विधानसभा के विधायक स्वर्णा सिंह,जिप उपाध्यक्ष ललिता झा,कुशेश्वरस्थान के विधायक अमन भुषण हजारी अपने-अपने मतदान केंद्र पर वोट डाले। गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के चतरा एवं बर्दीपुर में मांगों के समर्थन में मतदाता वोट का वहिष्कार करने की तैयारी में थे,लेकिन इसकी सूचना ससमय मिलते ही पदाधिकारियों की तत्परता एवं आश्वासन के कुछ देर बाद मतदान कार्य प्रारंभ हो गया।इधर मतदान केंद्र के आसपास मटरगश्ती करते हुए कुछ लोगों को एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने हिरासत में लिया। फिर चुनाव के संपन्न होने के बाद सभी को कागजी प्रक्रिया के बाद छोड़ दिया गया।
लोक तंत्र के महापर्व में बिरौल की जीविका दीदीयां विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महीनों से लगातार शत् प्रतिशत् मतदान सुनिशिचित् कराने की दिशा मे अभियान चलाई है। 13 मई को दरभंगा लोक सभा का मतदान के दौरान जहां जीविका की दीदीयां घर घर जाकर बिजो देते नजर आ रही थी। इतना ही नही स्वीप की दीदीयां घरों से बूढ़े, बुजुर्गो के हाथ पकर, एवं गोद में उठाकर बूथ तक पहुंचाने का भी कार्य करती देखी गई। बूथ न0 19 पर लालो देवी उम्र करीब 94 वर्ष के मतदाता को स्वीप की सुनीता देवी एवं पुनीता देवी मिलकर गोद में उठाकर बूथ पर ले जा कर मतदान कराया।जीविका दीदीयां को अपने कार्यो के प्रति समर्पण एवं राष्ट्र प्रेम देख आम लोगों के बीच इसका चर्चा काफी रहा। प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा के नेतृत्व् मे प्रखंड स्तर एवं छ: संकुल स्तर पर कंट्रोल रूम के जरिये हर पल पल समीक्षा करते रहे। प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन ईकाई, जीविका के कंट्रोल रूम में स्वयं बी पी एम, जीवीकोपार्जन विशेषज्ञ तपन कुमार, शांति कुमारी एवम काजल कुमारी ने सक्रिय भूमिका निभाई। दुसरी ओर चुनाव संपन्न होते ही विभिन्न दलों के समर्थक जहां मतदान की वस्तु स्थिति का आंकलन में जुट गए हैं वहीं मतदाताओं की चुप्पी हर एक को सोचने पर मजबूर कर रखा है।



