राजग व इंडिया गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला , दरभंगा में दोनों उम्मीदवार कर रहे अपनी जीत का दावा
राजग व इंडिया गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला , दरभंगा में दोनों उम्मीदवार कर रहे अपनी जीत का दावा
राजग व इंडिया गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला
दरभंगा में दोनों उम्मीदवार कर रहे अपनी जीत का दावा
दरभंगा/संजय कुमार राय
चौथे चरण में दरभंगा लोकसभा का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी राजीव रौशन ने सभी मतदाताओं को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। प्रतिशत के आंकड़ों के लिहाज से देखें तो 2019 की तुलना में इसबार दरभंगा लोक सभा सीट पर करीब पौने दो फीसदी कम वोटिंग हुई है। गत चुनाव में 58.35 फीसदी मत पड़े थे जबकि आज 56.60 फीसदी वोटिंग हुई। क्षेत्र भ्रमण के दौरान राजग समर्थित भजपा के वर्तमान सांसद गोपाल जी ठाकुर एवम इंडिक समर्थित राजद के उम्मीदवार ललित कुमार यादव के बीच सीधी टक्कर दिखाई दी। भिड़ंत कड़ी है। अहम बात यह रही कि इसबार मतदाता कहीं भी मुखर नहीं थे। कोई मुद्दा किसी भी ओर से प्रभावकारी नहीं रहा। जातिगत गोलबंदी साफ नजर आ रही थी। परम्परागत राजद समर्थित इलाके में वोटिंग का प्रतिशत 90 के पार भी चल गया है। वहीं जिसे प्रगतिशील लोगों का इलाका कहा जाता है वहां का वोटिंग प्रतिशत उच्चतम 60-65 से भी कम रहा है। अल्पसंख्यक इलाके में अधिकांश मतदाता राजद के समर्थन में खुलकर रहा।
जानकारों की माने तो अगर यही सीन बरकरार रहा गया तो जीत हार का फासला गत चुनाव से काफी कम होना तय माना जा रहा है। वैसे , मुख्य मुकाबला के दोनों उम्मीदवार अपनी अपनी जीत को पक्का मान रहे हैं। यहां उल्लेखनीय है कि गोपाल जी ठाकुर दूसरी बार संसद पहुंचने के लिए मैदान में उतरे हैं।वहीं, ललित कुमार यादव छह बार से विधायक हैं। लोकसभा चुनाव पहली बार लड़ रहे हैं।
बता दें कि छह विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर दरभंगा लोकसभा क्षेत्र बना है। वोटिंग के मद्देनजर 79 गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र में 57.97, 80 बेनीपुर में 55.98, 81 अलीनगर में 56.58, 82 दरभंगा ग्रामीण में 54.98, 83 दरभंगा शहर में 53.98 तथा 85 बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 59.93 फीसदी वोट पड़े हैं। इसमें से पांच विधानसभा क्षेत्रों में राजग के कब्जा है।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि गत लोकसभा चुनाव में गोपाल जी ठाकुर को करीब 61 फीसदी तथा राजद के अब्दुलबारी सिद्दीकी को महज 33 प्रतिशत वोट मिले थे।करीब सात प्रतिशत वोट अन्य उम्मीदवारों के हिस्से रहा था। इस बार यहां कुल आठ उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
जीवन के अंतिम क्षणों में महिला ने वोट की जताई इक्षा तो परिजनों ने बूथ पर ले जाकर दिलवाया वोट ।
लोकतंत्र का महापर्व दरभंगा और समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के साथ 13 मई को हो गया संपन्न। स्वीप की दीदीयां घरों से बूढ़े, बुजुर्गो के हाथ पकर, एवं गोद में उठाकर बूथ तक पहुंचा कर डलवाया वोट। मतदान केंद्रों पर मटरगश्ती करते कुछ लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में।