जीवन के अंतिम क्षणों में महिला ने वोट की जताई इक्षा तो परिजनों ने बूथ पर ले जाकर दिलवाया वोट  ।

बिरौल /उत्तम सेन गुप्ता

माँ की चाहत ,मे भी मतदान करूंगी ,बेटे ने माँ की इक्छा पूरा कर दिया।जिंदगी और मौत से जूझ रही इस महिला की हिम्मत देख कई और के हौसले बुलंद हुये और लोग घर से वोट गिराने निकल पड़े।इस बाबत महिला के पुत्र विजय कुमार मिश्रा ने कहा,उनकी मां ने अपने जीवन के अंतिम क्षणों में नागरिक दायित्व को पूरा करते हुए 13 मई को मतदान किया। मां लंबे समय से अत्यधिक बीमार हैं और पिछले चार दिनों से केवल कुछ बूंद जल के सहारे हैं। पूछे जाने पर उन्होंने वोट गिराने की इक्षा जताई।

जीवन के अंतिम क्षणों में महिला ने वोट की जताई इक्षा तो परिजनों ने बूथ पर ले जाकर वोट दिलवाया । शुभद्रा मिश्र
दरभंगा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय, विष्णुपुर चौगमा
बूथ संख्या – 116 पर वोट डालकर वह महिला बहूत खुश हुई।