लहेरियासराय थानाध्यक्ष की दिलेरी ,फिल्मी स्टाईल मे मोटरसाइकिल से खदेड़कर शराब कारोबारी को दबोचा।विस्की टेट्रा पेक की 40बोतल बरामद ,मोटरसाइकिल समेत दो युवक गिरफ्तार 

दरभंगा /

लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने रविवार की दोपहर फिल्मी स्टाईल मे शराब कारोबारी को शराब के साथ गिरफ्तार किया हैं।पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार अपने दल बल के साथ कल होनेवाली चुनाव को लेकर कई केंद्रों का मुआयना करने जा रहें थे। पंडासराय मुहल्ला मे प्रवेश करते ही एक मोटरसाइकिल पर दो सवार युवक उधर जा रहा था। इतने मे गाड़ी पर सवार एक पुलिस कर्मी ने कहा कि सर आगे जा रहा मोटरसाइकिल सवार शराब कारोबारी हैं। थानाध्यक्ष ने चालक से कहा कि गाड़ी तेज चलाओ। गाड़ी के स्पीड को देखते हुये मोटरसाइकिल चालक अपनी मोटरसाइकिल तेज कर दी। यही नहीं वह मुख्य सड़क से पंडासराय मस्जिद की और मूड़ गया और मोटरसाइकिल की रफ्तार बढ़ा दी। इस कारण थानाध्यक्ष का शक और भी बढ़ गया।

इधर थानाध्यक्ष की गाड़ी भी सड़क से मुड़कर उसके पीछे चलने लगे। इतने मे सामने से एक ट्रेक्टर आया ,फिर क्या था सड़क जाम हो गया और पुलिस की गाड़ी वहीं रुक गई। लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने जीप से उतरकर तुरंत एक राहगीर से मोटरसाइकिल मांगा और उस शराब तस्कर के पीछे लग गये।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने करीब आधा किलोमीटर तक उसे खदेड़ते हुये उसके मोटरसाइकिल के आगे अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर दी और कूदकर दोनों को पकड़ लिया। इतने मे और भी पुलिसकर्मी वहां पहुंच गये। जब मोटरसाइकिल का डिक्की खोला गया तो उस डिक्की से पुलिस ने 180एमएल का 40टेट्रा पेक व्हिस्की बरामद किया। यही नहीं मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों को मोटरसाइकिल समेत थाना लाया गया। जहां उससे पूछताछ की जा रही हैं। घटनास्थल पर लोंगों की भीड़ जुट गई थी। मोटरसाइकिल की रपटा -रपटी देख कई लोग थानाध्यक्ष की इस दिलेरी को देख कह रहें थे कि इस उम्र मे भी आपकी क्षमता देख हम सभी हैरान हैं।

गिरफ्तार हुये युवकों मे पंडासराय निवासी गणेश यादव के पुत्र संदीप यादव एवं अशर्फी सहनी के पुत्र विकास कुमार सहनी हैं।


थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि दोनों से पूछताछ कर आगे की कारवाई की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह पुराना कारोबारी हैं।