घनश्यामपुर थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक देशी पिस्टल ,दो जिंदा कारतूस के साथ बदमाश को धर दबोचा ,पूछताछ मे जुटी पुलिस।
बिरौल /उत्तम सेन गुप्ता
घनश्यामपुर थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक देशी पिस्टल ,दो गोली के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। चुनाव से पूर्व हथियार और गोली की बरामदगी घनश्यामपुर थाना पुलिस की बड़ी उपलब्धि हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार झा पोहद्दि बेला हाईस्कूल के पास अपने टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहें थे इसी दौरान वाहन पर सवार युवक की तालाशी उसके कमर की गई तो एक देशी पिस्टल बरामद हुआ यही नहीं उसके जेब से दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ हैं।इसके अलावे पुलिस ने एक मोटरसाइकिल एवं उसका मोबाईल भी जब्त किया हैं।


