दरभंगा स्नातक क्षेत्र से एमएलसी सर्वेश कुमार ने दरभंगा व समस्तीपुर क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क करते हुए एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट से नरेंद्र मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। उनके कार्यकाल में देश का काफी विकास हुआ है। बिजली, पानी, सड़क की सुविधा देने के साथ ही अनाज व ईलाज की व्यवस्था की है। इसलिए राष्ट्रहित में मतदान करें, शत-प्रतिशत मतदान करें। वे दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के हनुमान नगर प्रखंड के पटोरी, कोलहंटा, गोदाईपट्टी, माधोपुर, कनोजर व बसुआरा में जनसंपर्क कर रहे थे।