विधान परिषद के पूर्व सभापति पंडित ताराकांत झा के दशमी पुण्यतिथि पर अधिवक्ताओं ने किया नमन।

दरभंगा /विधि संवाददाता,

बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में शनिवार को बिहार के पूर्व महाधिवक्ता सह बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति मिथिला विभूति पंडित ताराकांत झा के 10 वीं पुण्यतिथि पर अधिवक्ताओं ने किया नमन। अधिवक्ता बिरेन्द्र कुमार सिंह और रमणजी चौधरी के संयुक्त अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मौके पर अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि मधुवनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के शिवनगर गांव में जन्म लेने वाले ताराकांत झा ने वकालत पेशा को अपनाये। वे दरभंगा बारएसोसियेशन भवन में तत्कालीन महासचिव रामाश्रय राय उर्फ बच्चा बाबू के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में तीन दिन तक संविधान का ज्ञान नव आगत वकीलों को दीये थे। वे बिहार विधान परिषद के सभापति पद पर रहे। वे बिहार के महाधिवक्ता पद पर रहे। वे बार काउंसिल आॅफ इण्डिया के सदस्य रहे ।वे बिहार स्टेट बार काउंसिल पटना के अध्यक्ष पद पर रहे। मैथिली भाषा को भारत के संविधान के अष्टम अनुसूची में शामिल कराने में महथी भूमिका निभाये। मौके पर अधिवक्तासंध के अध्यक्ष रबिशंकर प्रसाद, बिरेन्द्र कुमार झा, माया शंकर चौधरी, नरेश कुमार झा, रामदत्त सिंह, नविनेन्द्र कुमार मिश्र, कुलदीप दिवान, संजय कुमार, किरण कुमारी, पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता केदार झा, अधिवक्ता लिपिक बिनय कुमार झा, न्याय अतिथि दिवेश कुमार चौधरी समेत दर्जनों वकीलों ने पंडित ताराकांत झा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया ।