सर्वोच्च दान है मतदान : प्रतिकुलपति

जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दरभंगा।

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्नातकोत्तर इकाई द्वारा शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम ऑफलाईन एवं ऑनलाईन दोनो मोड मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी कुलपति प्रो. सिद्धार्थ शंकर सिंह ने कहा कि मतदान सर्वोच्च दान है और देश के प्रति यह एक नैतिक फर्ज भी है। यह ऐसा दान है जिससे शासन सत्ता के साथ व्यवस्था भी बदली जा सकती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह अहम कर्तव्य बनता है कि मतदान के दिन सारे कार्यो को दरकिनार कर सबसे पहले वे अपना वोट अवश्य डालें। प्रतिकुलपति ने दोहराया कि पहले मतदान फिर जलपान। मुख्य वक्ता स्नातकोत्तर प्रभारी प्रो. सुरेश्वर झा ने कहा कि मतदान हमारी जिम्मेदारी है। यह राष्ट्रीय धर्म भी है। धन्यवाद- ज्ञापन एवं स्व पक्षोपस्थापन धर्मशास्त्रविभागाध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार झा द्वारा किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि
कार्यक्रम का प्रारम्भ मङ्गलाचरण से हुआ। इसके बाद स्नातकोत्तर इकाई के छात्रों ने अपने पक्षों को रखा। इस चर्चा मे राजेश, भागवत, खुशी, रुबी, भक्ति नाथ झा, गजेन्द्र, श्रवण, शुभम्, हिमांशु , अपर्णा, शुभम्, मुकेश, रचना , शालिनी समेत 15 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। वहीं, शिक्षकों में प्रो. रेणुका सिन्हा, डॉ. सत्यवान कुमार, डॉ . रितेश कुमार चतुर्वेदी, डॉ. साधना शर्मा, डॉ. एल. सविता आर्या, डॉ यदुवीर स्वरूप शास्त्री समेत कई शिक्षकों ने छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम मे डॉ. धीरज पाण्डेय , डॉ. विभव समेत अन्य शिक्षक , कर्मचारी एवम् छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन स्नातकोत्तर प्रभारी प्रो. सुरेश्वर झा एवं संयोजन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. साधना शर्मा द्वारा किया गया।