न्यायिक सेवा के 135न्यायिक पदाधिकारियों की हुई प्रोन्नति ,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर प्रोन्नति पाकर दूसरे जिला मे हुये पदस्थापित।

दरभंगा /विधि संवाददाता,

पटना उच्च न्यायालय के अनुशंसा के आलोक में बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 135 न्यायिक पदाधिकारियों को पदोन्नति कर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर पदस्थापित किया है। जिसके तहत सी जे एम आदि देव, ए सी जे एम मनोज कुमार, ए सी जे एम नागेश प्रताप सिंह को सिविल कोर्ट दरभंगा में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं ए सी जे एम माधवेंद्र सिंह को अनुमंडल न्यायालय बेनीपुर और ए सी जे एम स्मिता राज को छपरा सिविल कोर्ट में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर पदस्थापित किया गया है।