दरभंगा। राजग समर्थित भापजा प्रत्याशी निवर्तमान सांसद गोपालजी ठाकुर ने आज दरभंगा संसदीय क्षेत्र के अलीनगर विधानसभा के शिवनगरघाट, कोर्थु और गौड़ाबौराम के कसरौर, घनश्यामपुर, लगमा, रसियारी, किरतपुर, झगरुआ, बगरस, छिलकोरा, पकड़िया, गंडौल चौक, जकसों, ढंगा, जमालपुर, खैसा, पुनाछ, तेतरी, तरवारा, पौनी सहित विभिन्न गांव में जाकर जनसंपर्क किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज भारत इतिहास के अहम मोड़ पर खड़ा है, अब भारत की जनता को तय करना है कि भारत में भ्रष्टाचार और जंगलराज चलेगा या रामराज्य चलेगा। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा बीते दस साल में देश भर में किए गए ऐतिहासिक जनकल्याणकारी विकास कार्य एवं सांसद द्वारा बीते पांच साल में दरभंगा संसदीय क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व विकास की जानकारी लोगों से साझा किए और मतदाता से 13 मई को राष्ट्रहित एवं विकसित दरभंगा, विकसित भारत के लिए ईवीएम में क्रमांक एक पर मौजूद कमल के निशान पर बटन दबाने का अपील किए। श्री ठाकुर ने कहा कि इंडी एलायंस और महागठबंधन के गलत नीति के कारण उनके पार्टी के अंदर भगदड़ मचा हुआ है। जनता अब जागरूक हो चुकी है और विकास का असली मतलब समझ चुकी है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार और आरजेडी के जंगलराज वाला शासन देशवासी के जेहन अब तक मौजूद है। जनता जनार्दन अब विपक्ष के झूठे वादों और प्रोपोगैंडा में फंसने वाले नही है। देशवासी में अब विश्वास बन चुका है कि राष्ट्र पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है और देश का विकास सिर्फ एनडीए सरकार ही कर सकती है।
