बाल विवाह रोकने के लिये कई संस्थाएं बढ़ चढ़कर लें रही हैं हिस्सा ,कई मंदिरों पर लगाया पहरा।

दरभंगा /

अगर आप अपने बच्चों का बाल विवाह कराने के लिये सोच रहें हैं तो सावधान हो जाईये वरना आपको जेल तक की हवा खानी पर सकती हैं।कई संस्थाएं बाल विवाह को रोकने के लिये अग्रसर हैं और इसपर निगरानी भी कर रही हैं।इसी आलोक मे शुक्रवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर धार्मिक स्थलों पर बाल विवाह को रोकने के बाल विवाह के निषेध टीम द्वारा कई मंदिरों पर पहरा लगाया गया ताकि कोई बाल विवाह नहीं कर सके ।

दरभंगा जिलान्तर्गत विभिन्न प्रखंड के धार्मिक स्थलों पर होनेवाले बाल विवाह को रोकने हेतु कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन एवं कार्ड्स के जिला समन्वयक नारायण कुमार मजूमदार एवं अजय कुमार के निगरानी एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता मनोहर कुमार झा के संचालन में आयोजित “खोलें आंख” कार्यक्रम में बाल विवाह निषेध कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र में बाल विवाह न होने देने हेतु पहरा लगाया और स्वयं उसपर डटे रहे। साथ ही इस कार्य की सफलता हेतु बिभिन्न स्टेक होल्डर सहित प्रशासनिक पदाधिकारीगण के सहयोग हेतु उन्हें पत्र देकर आग्रह किया ।


मनोहर कुमार झा और सुनील पासवान ने बाबा बटेश्वर मंदिर सिंहवाड़ा एवं दुर्गा मंदिर सिमरी के मंदिरों मे पहरा मे लगे लोगों ने  कमान संभाली । राधेश्याम ठाकुर तथा माण्डवी कुमारी राम जानकी मंदिर भड़वारा पर पहरेदारी लगाए रखा। वहीं अर्चना कुमारी एवं राजीव कुमार भड़वारा काली मंदिर पर पहरा देते दिखाई पड़े ।


बिजय कुमार,सविता कुमारी,भावना देवी,नीलाम्बर-प्रसाद, संजू श्रीवास्तव दुर्गा मंदिर एवं रामजानकी मंदिर केवटी में पहरा पर डटे रहे। मधुलता देवी,शिवगंगा देवी,रोहित कुमार सहित जिला समन्वयक नारायण कुमार मजूमदार एवं अजय कुमार दरभंगा सेन्टर के श्यामा माई मंदिर में पहरा पर लगे लोगों का निगरानी किए।
जबकि श्रवण कुमार  झा, शिव प्रसाद हथौडी कोठी दुर्गा मंदिर पर डटे रहे।