शत – प्रतिशत वोट करने लिये अपने अभिभावक को करें जागरूक ,देश के प्रगति मे बच्चों की भी हैं अहम भूमिका।मिथिला के आइकॉन मणिकांत झा ने बच्चों को पढ़ाया पाठ। महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के संस्थापक ने कहा कि लोकतंत्र मे वोट का सर्वाधिक महत्व।
शत – प्रतिशत वोट करने लिये अपने अभिभावक को करें जागरूक ,देश के प्रगति मे बच्चों की भी हैं अहम भूमिका।मिथिला के आइकॉन मणिकांत झा ने बच्चों को पढ़ाया पाठ। महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के संस्थापक ने कहा कि लोकतंत्र मे वोट का सर्वाधिक महत्व।
शत – प्रतिशत वोट करने लिये अपने अभिभावक को करें जागरूक ,देश के प्रगति मे बच्चों की भी हैं अहम भूमिका।मिथिला के आइकॉन मणिकांत झा ने बच्चों को पढ़ाया पाठ।
महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के संस्थापक ने कहा कि लोकतंत्र मे वोट का सर्वाधिक महत्व।
दरभंगा /
बहादुरपुर प्रखंड के बाजित पुर स्थित बीएमपी 13के निकट महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान में लोक सभा चुनाव – 2024 के तहत शत् प्रतिशत मतदान करने के लिये बच्चों को जागरूक किया गया ,कहा गया कि अपने अभिभावकों को सभी बच्चे जागरूक करें ताकि शत प्रतिशत मतदान हो सके। जागरूक करने हेतु चुनाव आयोग के दरभंगा आइकन मणिकांत झा ने प्रारंभिक सभा में बच्चों को उत्प्रेरित किया एवं शपथ दिलाई। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार, प्राचार्य अशोक राय, प्रशासक अजय झा सहित उपस्थित सभी शिक्षक, शिक्षिकाएँ एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भी निष्ठापूर्वक मतदान करने हेतु शपथ लिया।
सभा को संबोधित करते हुए जिला के आइकन मणिकांत झा ने स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र की स्थापना में मतदान के महत्त्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर सौ फीसदी मतदान हेतु जन जागरूकता के उद्देश्य से विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला के निर्धारित थीम” हमर मतदान, दरभंगाक सम्मान “पर आकर्षक मानव श्रृंखला बनाई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के खेल प्रशिक्षक यशपाल कुमार, वरिष्ठ शिक्षक आशुतोष कुमार झा, बिनोद कुमार झा, राजीव रंजन कुमार, राम सुरेश मिश्र, मनीष कुमार, कविता पटेल, तलत परवीण, इप्शिता स्नेही, कल्याणी महालय, आदि की भूमिका सराहनीय रही।
महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के चेयरमेन हीरा कुमार झा ने कहा कि वोट करना मेरा अधिकार हैं। उन्होंने कहा कि एक सच्चे और अच्छे सरकार को चुनने से देश की प्रगति होती हैं ,लोग खुशहाल रहते हैं,इसीलिये शत प्रतिशत मतदान करें।