पहली जुलाई से देश मे लागू होगा नये संशोधित कानून ,अंग्रेज के जमाने मे बने कई आपराधिक कानून हो जाएंगे समाप्त ?

दरभंगा/विधि संवाददाता,

अंग्रेज जमाने के आपराधिक कानूनों को समाप्त कर भारतीय संसद द्वारा बनाये गये आपराधिक कानूनों को पहली जूलाई 2024 से देश में लागू किया जाएगा।

इसके लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएन एस एस)2023,भारतीय न्याय संहिता(बीएन एस) 2023एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम(बीएस ए)2023के लिए दो दिवसीय ऑन लाईन प्रशिक्षण शनिवार से आयोजित होने जा रही है।यह प्रशिक्षण बिहार न्यायिक अकादमी के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।इसके लिए बिहार न्यायिक अकादमी पटना के निदेशक अशोक कुमार पाण्डे ने शुक्रवार को सूबे बिहार के सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पत्र जारी किया है।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 मई और 12 मई को आयोजित की जायेगी।इस प्रशिक्षण में बिहार के 45 सिविल जजों(जूनियर डिवीजन ) को छोड़कर सभी न्यायिक पदाधिकारियों को ट्रेनिंग में भाग लेने को कहा गया है।अभियोजन पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं के भागीदारी के लिए अकादमी ने अपना अधिकारिक यूट्यूब का लिंक जारी किया है।सभी प्रतिभागियों नये आपराधिक कानून की बारीकियों को समझ सकें।11 और 12 मई को आयोजित होने वाली नये कानून 2023 पर दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों के बीच मिटिंग लिंक संलग्न किया है।

अकादमी के निदेशक श्री पाण्डे ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश को संशूचित किया है कि प्रतिभागी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ-साथ बार एसोसिएशन के बीच भी लिंक को प्रसारित करें ताकि वे लोग ऑन लाईन प्रशिक्षण में भाग लेकर नये कानून की बारिकियों को समझ सकें।यह ऑन लाईन प्रशिक्षण 11 मई को 10 एएम से 10.55 एएम ,10.55 से 11.50,1205 से 1 पीएम,2.05 से 3.10,3.10 से 4.05 पीएम और 4.20 से 5.15 पीएम तक होगी।वहीं द्वितीय तिथि 12 मई को उपरोक्त समयानुसार आयोजित की जायेगी।