गैस की आपूर्ति मे लगे वाहनों की धर -पकड़ से गैस की आपूर्ति हो रही हैं बाधित।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

लोकसभा चुनाव के दौरान पकड़ी जा रही चार चक्का वाहनों मे गैस ढोने वाली गाड़ियों के पकड़े जानें से गैस वितरक एजेंसी को इन दिनों काफी समस्याओं से गुजरना पर रहा हैं। दरभंगा जिला मे मतदान 13मई को हैं ,इस कारण जिला प्रशासन छोटी बड़ी गाड़ियों को चुनाव कार्य के लिये पकड़ रही हैं लेकिन इस दौरान वैसी गाड़ियों को भी पकड़ा जा रहा हैं जो गैस को ढोकर उपभोक्ताओं तक पहुंचा रही हैं यही नहीं कई प्रशासनिक अधिकारियों एवं चुनाव के दौरान जरूरत पड़ने पर यही गाड़ी गैस पहुंचाती हैं।
यहां गौर से देखा जाय तो सरकार कहती हैं कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत गैस ,पेट्रोल ,दूध आदि मे लगे गाड़ियों को चुनाव कार्य से मुक्त रखा जाय ताकि आम उपभोक्ता को अति आवश्यक सेवा बाधित नहीं हो। इसके बावजूद इस काम मे लगे गाड़ियों को पकड़ा जा रहा हैं।
बर्हेत्ता स्थित एच पी गैस के मालिक रेणु झा ने इस बाबत जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर आग्रह किया हैं कि चुनाव कार्य मे गैस को ढोने वाली गाड़ियों को पकड़ा जा रहा हैं इस कारण घरेलू एवं व्यवसायिक लोंगों को गैस पहुंचाने मे काफी दिक्कतों का सामना करना पर रहा हैं। उन्होंने कहा हैं कि आम लोंगों के अलावे चुनाव कार्य मे लगे लोंगों को भी जरूरत पड़ने पर गेस उपलब्ध कराया जाता हैं। उन्होंने दिये पत्र मे कहा हैं कि
गैस की आपूर्ति मे लगे वाहनों को अगर चुनाव कार्य मे लिया जाता हैं तो गैस की आपूर्ति बाधित हो जाएगी।
उन्होंने जिला पदाधिकारी से आग्रह किया हैं कि एजेंसी से जुड़े कमर्शियल जब्त वाहनों को विमुक्त किया जाय ताकि स्कूल ,होटल ,आमजन ,चुनाव कार्य मे लगे आदि उपभोक्ताओ को समय पर गैस की आपूर्ति किया जा सके।