लोक सभा चुनाव में शत् प्रतिशत् मतदान के उधेश्य से जीविका दिदियां गांव-गांव में मतदाता जागरुकता का चला रही है आंदोलन,मतदाताओं को 13 मई को मतदान करने का मिल रहा आमंत्रण।

उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा

बिरौल प्रखंड के पटनिया में हर्ष जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के तत्वाधान मे सामुदायिक समन्वयक सुदीप कुमार की अध्यक्षता में सी एल एफ कार्यालय सभागार में 31 बूथ से करीब 350 स्वीप दूत की दिदियां के साथ जन संवाद सभा का आयोजन किया गया।सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा ने कहा की लोक तंत्र मे मतदाता ही देश के मालिक है जो मतदान के माध्यम से पांच वर्ष के लिए सरकार चुनती है।इस लिए एक-एक वोट का बहुत बड़ा महत्व है तथा मतदाता की अहम भूमिका है। उन्होंने स्वीप की दिदियां को पहला मतदान कर एक भी मतदाता मतदान से वंचित न रहें इसके लिए प्रत्येक स्वीप दिदियां को घर-घर जाकर हर एक मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।सी एल एफ के अध्यक्ष सुलेखा देवी के नेतृत्व मे रैली आयोजित कर “सारा काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो।

जन-जन को संदेश दो, 13 तारीख को वोट दो। पहले मतदान, फिर जलपान। एक वोट देश के नाम सरीखे नारों के साथ पटनिया, लालपुर, नारायण पुर गाँव के टोले मुहल्ले मे मतदाताओ को प्रेरित किया। वही सी एल एफ के सचिव कौशिल्या देवी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के जीविका दिदियाँ के नामे पत्र की पर्चियाँ वितरित कर लोक तंत्र की महापर्व मे अपनी भागीदारी सुनिशिचित करने की अपील की।सभा को तपन कुमार,अमरेंद्र कुमार यादव, हरेराम मंडल,कोशी कुमारी नेहा कुमारी, विजय कुमार, अर्चना कुमारी, अनुराधा कुमारी, पार्वती देवी,उषा देवी सोनी देवी, हजरा खातून, मीरा देवी, शिव कुमार यादव, रविंद्र यादव ने संबोधित किया।