नगर थाना मे चल रहें अनुसूचित जाति /जनजाति एवं लहेरियासराय थाना केम्पस मे चल रहें महिला थाना यानि दोनों थाना नये भवन मे शिफ्ट।
दरभंगा /संजय कुमार राय
आप दरभंगा जिला से हैं या फिर अन्य जिले से ,अगर आपको महिला थाना मे कोई काम हैं और आपको महिला थाना जाना हैं तो रुक जाईये ,क्यूंकि महिला थाना अब लहेरियासराय थाना परिसर से अलग परिसर मे शिफ्ट हो गया हैं ,इसी तरह अनुसूचित जाति /जनजाति थाना मे आपको कोई काम हैं तो आपको अब नगर थाना जानें की जरूरत नहीं हैं। अब महिला थाना /अनुसूचित जाति ,जनजाति थाना एक ही केम्पस मे बृहस्पतिवार को शिफ्ट हो गया हैं।

