समस्तीपुर लोकसभा के शिवाजी नगर में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में राज्यसभा सांसद सजय झा और बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने किया रोड शो।आम लोगों से एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील की।

विपक्ष के पास तो कोई प्रधानमंत्री का चेहरा भी नहीं है। यह चुनाव देश के प्रधानमंत्री को चुनने के लिए हो रहा है इसलिए यहां के मतदाताओं को तय करना है कि देश विकास की ओर जायेगा या विनाश की ओर–संजय झा।

उत्तम सेनगुप्ता/ कैम्प समस्तीपुर

राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी बिहार को विगत 10 वर्षो में अपने कुशल नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाने का काम किया हैं। विपक्ष के पास तो कोई प्रधानमंत्री का चेहरा भी नही है। यह चुनाव देश के प्रधानमंत्री को चुनने के लिए हो रहा है इसलिए यहां के मतदाताओं को तय करना है कि देश विकास की ओर जायेगा या विनाश की ओर। समस्तीपुर के दहियार पहुंचने पर मीडिया से वार्ता करते हुए राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा ने कही। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार बिहार में सबसे अधिक मतों से जीतेगी। बिहार के सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी।


समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए समर्थीत लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार श्रीमती शाम्भवी के पक्ष में राज्यसभा सांसद श्री संजय झा,बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने संयुक्त रूप से शिवाजी नगर से दहियार तक रोड-शो के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया।इस दौरान इन नेताओं ने आम लोगों से एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील की।

मौके पर एनडीए प्रत्याशी श्रीमती शाम्भवी मौजूद थी। खराब मौसम के बाद भी रोड शो के दौरान भारी संख्या में उमड़े जनसैलाब ने एनडीए प्रत्याशी को जीत के लिए आश्वस्त किया और जगह-जगह फूल मालाओं के साथ एनडीए नेताओं और प्रत्याशी का शिवाजी नगर में भव्य स्वागत किया गया।