कंकाली मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या मे कोर्ट मे हुई गवाही,कंकाली मंदिर के भक्तों की आस न्यायालय पर।

दरभंगा /विधि संवाददाता,

मिथिला के प्रसिद्ध कंकाली मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या मामले में बुधवार को एक गवाह ने कोर्ट में गवाही दिया। सिविल कोर्ट दरभंगा के एडीजे सुमन कुमार दिवाकर की अदालत में गवाह की गवाही हुई। रामबाग परिसर दरभंगा के प्रसिद्ध कंकाली मंदिर के पुजारी राजीव कुमार झा की हत्या मामले के सत्रवाद में अभियोजन की ओर से डाॅक्टर रबिन्द्र कुमार गुप्ता की गवाही हुई। राज दरभंगा के रामबाग परिसर स्थित चर्चित कंकाली मंदिर के तांत्रिक पुजारी राजीव कुमार झा की निर्मम हत्या 14 अक्टूबर 2021 को हुई थी।बताते चलें कि गत 14 अक्टूबर 21 को अचानक राज परिसर स्थित कंकाली मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।मंदिर में पूजा अर्चना करने आये कंकाली भक्त इस घटना से स्तब्ध रह गये थे।इसके कारण माता के भक्तों में निराशा छा गई थी।इस सत्रवाद में अभियोजन पक्ष का संचालन एपीपी रेणू झा पूरी मुस्तैदी से कर रही हैं। सत्रवाद के बिचारण के दौरान सभी आवश्यक कानूनी बिन्दुओं को न्यायालय में सुक्ष्मता से रखी जा रही है।कंकाली मैया के भक्तों की आश अदालत पर टिकी हुई है कि मैया के पुजारी की जघन्य हत्या को लेकर चल रहे सत्रवाद विचारण में कबतक न्याय निर्णय सुनने को मिलती है।