स्कूल और पुल नहीं तो वोट का कर देंगे बहिष्कार ,भरडीहा के ग्रामीणों मे आक्रोश ,कह रहें हैं कि प्रखंड प्रशासन ग्रामीणों को बना रहा हैं उल्लू।
कुशेश्वरस्थान/प्रशांत कुमार
प्रशासनिक उदासीनता के कारण भरडीहा गांव के लोग वोट का बहिष्कार कर सकते हैं।डीएम के आदेश के बावजूद प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारी नुका -छिपी का खेल खेल रहें हैं।लेकिन ग्रामीण इस बात पर अड़े हैं कि पुल और स्कूल नहीं तो वोट नहीं ?
बता दें कि भरडीहा गांव के लोगों की मांग विद्यालय निर्माण और पुल की थी। अपनी मांगों को लेकर गांव के लोगो ने सामुहिक रूप से वोट बहिष्कार करने को लेकर जिला अधिकारी को लिखित में दिया था। जिसके बाद जिला अधिकारी के आदेश पर बीडीओ किशोर कुमार, सीओ गोपाल पासवान एवं बीईओ राम भरोस चौधरी 10 अप्रैल को भरडीहा गांव पहुंच कर स्थानीय लोगो से बात की और लोगों की मांग को मानते हुए वोट डालने का अपील किया। बीडीओ श्री कुमार ने शिक्षा विभाग से बात कर एक सप्ताह के अंदर विद्यालय निर्माण आरंभ करने की बात कही जिसके बाद लोग वोट करने के लिए मान भी गए।
इस आश्वासन को दिए एक माह बीत गए पर शिक्षा विभाग के कान में जूं तक नही रेंग रहा है। एक माह बीत जाने के बाद भी शिक्षा विभाग के जेईई के द्वारा सिर्फ एक ट्रेलर बालू स्थल पर गिराया गया है। साथ ही जेसीबी से चारो तरफ गढ्ढे खोद दिए गए है। गढ्ढा खोदने के बाद विभाग के पदाधिकारी मानो गायब ही हो गए है।
इस मामले में विभाग के जेईई धर्मवीर कुमार से जब दस्तक 7 की टीम ने बात की तो उन्होंने बताया कि वहां स्थल पर कार्य किया जा रहा है। जमीन का ड्रेसिंग किया जा रहा है, ड्रेसिंग के बाद भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा।

