बिरौल के दो युवक की मौत सहरसा के बोहरबा स्थित एस एच 17 पर सड़क दुर्घटना में हो गई। दो गंभीर रूप से हुए जख्मी, विवाह कार्यक्रम से वापस घर लौटने के क्रम में हाइवा के चपेट में आने से हुई मौत,घटना के बाद गांव में पसरा मातम।

बिरौल/दरभंगा

विवाह कार्यक्रम से वापस अपने घर लौट रहे दो बाइक सवार की मौत सहरसा के बोहरबा के निकट एस एच 17 पर हाइवा के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही हो गई। मृतकों की पहचान दरभंगा जिला के बिरौल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव थाना के मलैय निवासी अमरजीत साह और कुन्दन साह के रूप में किया गया है।तथा इसी गांव के संजय मुखिया और राजू मुखिया गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची मैहषी थाना की पुलिस ने जहां मृतकों का शव अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया वहीं जख्मियों को सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने दोनों जख्मियों क़ो बेहत इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जाता है कि ये लोग सहरसा जिला के नहरबार सेवराती में एक विवाह कार्यक्रम के बाद दरभंगा जिला के बड़गांव थाना क्षेत्र के मलैय गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही हाइवा के चपेट मे आ गया। जिससे यह घटना घटित हुई है। इस घटना से मलैय गांव में मातम छा गया।