कुशेश्वरस्थान मे सड़क जाम से लोगों के सरदर्द ,घंटों लगी रहती हैं जाम ,एम्बुलेंस के सायरन भी बेअसर ,प्रखंड प्रशासन मौन ॥

कुशेश्वरस्थान/प्रशांत कुमार

प्रशासन की लापरवाही से कुशेश्वरस्थान बाजार में इन दिनों जाम की समस्या लोगो के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। कोई दिन ऐसा नही जिस दिन कुशेश्वरस्थान बाजार के मुख्य द्वार से लेकर थाने तक गाड़ियों की लम्बी कतार देखने के लिए नही मिले। ऐसा ही नजारा सोमवार की सुबह देखा गया जिसमें एक एम्बुलेंस घंटो तक सड़क जाम में फंसी रही। एम्बुलेंस की सायरन बजती रही पर जाम ऐसा की उसके सायरन का कोई असर ही किसी पर नही पर रहा था। काफी मशक्कत के बाद एम्बुलेंस को जाम से बाहर निकाला गया।

सड़क जाम यहां के लिए कोई नया नही है प्रत्येक दिन कुशेश्वरस्थान मुख्य सड़क जाम का शिकार हो रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण किया जा चुका है। जिससे सड़क की चौड़ाई छोटी पर गई है। सड़क की चौड़ाई कम होने से जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जब कोई प्रशासन की गाड़ी इस सड़क जाम में फंसती है तो कुछ गाड़ियों को जब्त कर उस पर जुर्माना लगाती है पर आम आदमी का क्या जो घंटो जाम में फंसी रहती है।

मिथिला का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल होने के कारण यहां सैकड़ो नही बल्कि हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं का प्रत्येक दिन आना जाना लगा रहता है। खासकर रविवार और सोमवार को काफी भीड़ होती है। अगर कोई बड़ी गाड़ी बाजार में प्रवेश करती है तो जाम लगना तय माना जाता है। आखिर कब कुशेश्वरस्थान के लोगो को इस जाम जैसे समस्या से मुक्ति मिलेगी।

कुशेश्वरस्थान बाजार को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए एक बार नही बल्कि दर्जनों बार बुलडोजर चलाया गया पर अधिकारी डाल-डाल तो अतिक्रमणकारी पात-पात अधिकारी के जाते ही हालात फिर पहले जैसे हो जाती है।