बहादुरपुर थाना क्षेत्र मे लाश मिलने से सनसनी ,परिजनों का रों रोकर बुरा हाल ,प्राथमिकी दर्ज।पुलिस के दबिश से एक आरोपी ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर।

दरभंगा/

बहादुरपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही हैं।
कई दिनों से लापता एक युवक की लाश को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेंज दिया हैं। उक्त युवक के चेहरे मे एसिड डाल दिया गया जिससे उसके लाश को पहचाना नहीं जा सके।इस हत्या को जिन अपराधियों ने भी अंजाम दिया हो यह क्रूरता को स्पष्ट करता हैं।

इस शव मिलने से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि इस मामले मे पुलिस ने आरोपी सुमित रंजन की मां और बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी कि इतने मे अभी अभी सूचना मिल रही हैं कि पुलिस की दबिश के कारण सुमित ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया हैं।
रविवार की सुबह सदर थाना क्षेत्र के धोई घाट मिश्रौलिया गांव के रहने वाले जयप्रकाश यादव के 24 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार यादव का शव रघेपुरा गंगापट्टी नोनी पूल के पास से बरामद किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार शव की पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर एसीड जैसा पदार्थ डाला हुआ लग रहा है। बबलू अपने दोस्त बहादुरपुर थाना क्षेत्र के आर एस टैंक स्थित सुमित रंजन के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए 2 मई 2024 को सुमित के घर आया था उसके बाद से वह लापता था। बबलू के पिता जयप्रकाश यादव के आवेदन पर मामला दर्ज़ कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की ।
आवेदन में बताया है कि 2 मई की देर शाम उनका पुत्र आरएस टैंक निवासी स्वर्गीय की अनिल राय के पुत्र सुमित रंजन के बर्थडे पार्टी में गया था उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। उन्होंने बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बरहेत्ता रहने वाले अंकित कुमार, लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला निवासी अभिषेक सौरभ व सैदनगर के रहने वाले शिवम राउत पर हत्या कर शव को छुपाने का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस ने चारों आरोपी के घर छापामारी की है सभी फरार चल रहे हैं। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि जल्द ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक की हत्या क्यों की गई है यह गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा। बता दें कि बबलू के पिता जयप्रकाश यादव बेंता चौक स्थित पैथोलॉजी जांच घर चलाते हैं। उनके दो पुत्र हैं। बबलू दोनों भाई में छोटा था।
सूत्र बताते हैं कि पुलिस की दबिश से सुमित ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया हैं हालांकि चर्चा यह भी हैं कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया हैं लेकिन इस मामले मे पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही हैं।
बबलू की हत्या किन कारणों से हुई हैं इस बात से पर्दा हटाने के लिये पुलिस पूछताछ कर रही हैं। ऐसा लगता हैं कि जल्द ही मामले से पर्दा हट जाएगा।