मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल्यणपुर में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए वर्ष2005 से पहले बिहार के शासन पर उठाया सवाल,कहा पहले लोग घर से बाहर भी नही निकलते थे लेकिन आज क्या माहौल है आप सब देख रहे है।

एनडीए प्रत्याशी को जीताने की अपील करते हुए समर्थन में जनता से लगवाए सहमति के नारे, कहा कि समस्तीपुर से शाम्भवी को चुनाव जिताइए ताकि विकास के अधूरे कामों को जल्द किया जा सके पुरा,
चुनाव में गड़बड़ करने वाले लोगों से चुनाव बाद मुक्ति ले लेंगे– नीतीश कुमार

हमारे संवाददाता/ समस्तीपुर

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के बाद से बिहार के लोगों ने हमें मौका दिया तो हम लगातार विकास के काम कर रहे हैं। समस्तीपुर से तो मेरा पुराना संबंध हैं। हाल ही हमने श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया जिससे जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल रहा हैं। कल्याणपुर से ताजपुर तक पुल का निर्माण कराया जा रहा है ताकि यहां से लोगों को पटना और दक्षिण बिहार जाना आसान हो जाएगा। उन्होंने रविवार को कल्यणपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले लोग घर से बाहर भी नही निकलते थे लेकिन आज क्या माहौल है आप सब देख रहे है। हमसे पहले जिन लोगो को जनता ने सेवा करने का मौका दिया वो सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते है और उसी को आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं। हमारे लिए पूरा बिहार ही परिवार हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना किसी का नाम लिए बगैर कहा कि उनलोगों के राज में हिन्दू-मुस्लिम का सिर्फ झगड़ा होता था हमने अल्पसंख्यकों के लिए बहुत काम किया चाहे मदरसा शिक्षकों को नियमित करना हो‚ वेतन बढ़ाना हो या कब्रीस्तान की घेराबंदी करना हो। राज्य के लोगों के हित में हम लगातार काम कर रहे हैं। अगले कुछ महिनों में लंबित तीन लाख सरकारी नौकरी देने की प्रकिया को भी पूरा कर लिया जाएगा। अंत में उन्होंने कहा कि जो गड़बड़ कर रहे हैं चुनाव के बाद हमलोग उनसे मुक्ति ले लेंगे। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी को जीताने की अपील करते हुए समर्थन में जनता से सहमति के नारे भी लगवाए और कहा कि समस्तीपुर से शाम्भवी को चुनाव जिताइए ताकि विकास के अधूरे कामों को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। इससे पूर्व मंत्री विजय चौधरी‚अशोक चौधरी,राज्य सभा सांसद रामनाथ ठाकुर,पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा सहित कई नेताओं ने संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी को भारी मतों से जीताने की अपनी की।सभा की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने किया जबकि मंच संचालन भाजपा के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा ने किया। मौके पर पूर्व सांसद अश्वमेध देवी,एमएलसी तरूण चौधरी‚ पूर्व विधायक दिलीप चौधरी‚मंजू देवी‚विश्वनाथ पासवान‚मनीष कुमार‚मंत्री महेश्वर हजारी के भाई राजेश्वर हजारी‚छोटू सिंह‚अशोक कुमार पप्पू‚ विजय शर्मा,जदयू नेता अनिल सिंह‚ केशरी मेहता‚भरत भूषण आदि लोग मौजूद थे।