मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा के अलीनगर विधानसभा के पोखरभिंडा में कल चुनावी सभा को करेंगे संबोधित,जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी में जुटे एनडीए कार्यकर्ता।

अलीनगर/दरभंगा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा जिला के अलीनगर विधानसभा के पोखारभिंडा में 6 मई को चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं। इसको लेकर रविवार को एनडीए के नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर विस्तृत जानकारी दी गई। जदयू के जिला अध्यक्ष गोपाल मंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिन के 11:00 बजे पोखारभिंडा हाई स्कूल स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। वे एनडीए उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर के समर्थन में प्रचार प्रसार करेंगे और लोगों से वोट देने की अपील करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दरभंगा में एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में जबरदस्त लहर चल रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों शनिवार को दरभंगा के ऐतिहासिक राज मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में उमड़ी भीड़ ने सब कुछ साफ कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पोखारभिंडा जनसभा के बाद यह तय हो जाएगा कि बिहार में सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लहर है। इन दोनों नेताओं के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है। चाहे दरभंगा एयरपोर्ट हो या दरभंगा एम्स,आईटी पार्क हो या दरभंगा का तारामंडल। बिहार सरकार ने हर कदम पर केंद्र सरकार को जमीन उपलब्ध कराकर सहयोग देने का काम किया। इस जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावे,राजसभा सांसद संजय झा,एनडीए उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर, राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता, विधायक संजय सरावगी,अमन भूषण हजारी,स्वर्णा सिंह,मिश्री लाल यादव,विधायक अजय चौधरी सहित अन्य नेता उपस्थित रहेंगे।वहीं जिला भाजपा किसान मोर्चा के नेता और अलीनगर विधानसभा के संयोजक संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा में अलीनगर विधानसभा की जनता ने भारी संख्या में पहुंचकर अपना उपस्थिति दर्ज कराया, उसी तरह से आदरणीय नीतीश कुमार की जन सभा को सफल बनाने का मन अलीनगर विधानसभा की जनता ने बना लिया है। उन्होंने कहा कि दरभंगा लोकसभा में कहीं भी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है और एक तरफा एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में लहर चल रही है।गरीब समाज के लोगों ने तय कर लिया है कि उन्हें सिर्फ और सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट देना है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में अलीनगर विधानसभा के प्रभारी अश्विनी यादव,सह प्रभारी प्रोफेसर कौशलेंद्र,लोजपा रामविलास पासवान पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष उगन यादव, दरभंगा भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम झा सहित कई नेता उपस्थित थे।