ऐतिहासिक होगा प्रधानमंत्री का दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम।
ऐतिहासिक होगा प्रधानमंत्री का दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम।
ऐतिहासिक होगा प्रधानमंत्री का दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम।
दरभंगा /
प्रधानमंत्री कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह द्वारा आगामी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभा स्थल पर प्रेस वार्ता संपन्न हुआ ।
प्रेस को संबोधित करते हुये राणा रणधीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का 4 कार्यक्रम आयोजित हुआ है ,जनता मे उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम की शुरआत 1 बजे होगा । लाखों की संख्या में जनता भाग लेगी ।महिला और युवा भी बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे । राम जी का संबंध मिथिला से है और रामलाला की प्राण प्रतिष्ठा को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जन जन का त्योहार बनाया आज दरभंगा की जनता त्योहार की तरह इस आगमन को देख रही है।मोदी सरकार और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने दरभंगा के विकास के लिए संकल्पित थे ।मोदी सरकार के दस वर्षो में ऐसे ऐतिहासिक कार्य किए जिससे न केवल दो तिहाई नागरिकों का जीवन स्तर ऊपर उठा बल्कि देश की अर्थव्यवस्था ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए ।आज हमारे प्रधानमंत्री बोलते है तो पूरे दुनिया विश्वास करती है ।
नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा 4 को फील्ड छोटा पर जायेगा ।किसी को कोई कठिनाई नहीं होगी ।प्रशासन से लेकर कार्यकर्ता सभी कार्य मे लगे हुए है ।कार्यकर्ता से लेकर सभी वर्ग का सहयोग मिलेगा जो विकास को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे पुनः एक बार मोदी सरकार के जयघोष दरभंगा में गूंजेगा।
मृत्युंजय झा ने कहा नरेंद्र मोदी जी सभी वादे को अटूट समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ पूरे किए है।दरभंगा की जनता उनके दिल में है और वह दरभंगा के जनता की दिल में है।उसी विश्वास और उमंग के साथ जनता भाग लेंगे ।
“इंदिरा मेडम” के सम्मान मे कई जगहों पर विदाई समारोह आयोजित ,तात्कालीन महिला थानाध्यक्ष के अलावे महिला थानाध्यक्ष ने भी किया विदाई सम्मान समारोह ,कई पुलिसकर्मी थे उपस्थित।