ऑल इंडिया लायर्स यूनियन बिहार प्रांत के अध्यक्ष के निधन पर दरभंगा के वकीलों मे शोक ,शोक सभा आयोजित।
ऑल इंडिया लायर्स यूनियन बिहार प्रांत के अध्यक्ष के निधन पर दरभंगा के वकीलों मे शोक ,शोक सभा आयोजित।
ऑल इंडिया लायर्स यूनियन बिहार प्रांत के अध्यक्ष के निधन पर दरभंगा के वकीलों मे शोक ,शोक सभा आयोजित।
दरभंगा /विधि संवाददाता,
पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सह ऑल इंडिया लाॅयर्स यूनियन बिहार प्रांत के अध्यक्ष उमा कांत शुक्ला के निधन 29 अप्रैल को हो जाने की खबर सुनकर दरभंगा के वकिलों में शोक व्यक्त हो गया। अधिवक्ता राजीव रंजन ठाकुर की अध्यक्षता में जिला बार एशोसिएशन भवन में मंगलवार को शोक सभा आयोजित की गई। अधिवक्ता रामाधार मंडल ने शोकोदगार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व० शुक्ला के निधन से वकिलों ने अपने विधि विशेषज्ञ को खो दिया। वहीं मुकदमें के गरीब पक्षकारों को अपूर्णीय क्षति हुई है। स्व० शुक्ला के पुत्र राजेश शुक्ला पटना के उच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं। अधिवक्ता श्याम बिहारी राय ‘सरस’ ने कहा कि इस दु:खी की घड़ी में मेरी हार्दिक संवेदना है। इस अवसर पर प्रमोद कुमार ठाकुर, नीरज ठाकुर, धीरज कुमार झा, संतोष कुमार सिंहा, रामवृक्ष सहनी, समेत दर्जनों अधिवक्ता ने शोकोदगार व्यक्त किया।
लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रतिनियुक्त प्रेक्षक ने 78 कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र का लिया जायजा, मतदान केंद्रों एवं डिस्पैच केंद्र का किया निरीक्षण, एआरओ सह एसडीएम ने तैयारी की दी जानकारी।
पंडित गंगाधर मिश्र के 77पुण्य तिथि पर अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर किया नमन।