लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रतिनियुक्त प्रेक्षक ने 78 कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र का लिया जायजा, मतदान केंद्रों एवं डिस्पैच केंद्र का किया निरीक्षण, एआरओ सह एसडीएम ने तैयारी की दी जानकारी।

उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा
समस्तीपुर लोकसभा आम निर्वाचन की तैयारी को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रतिनियुक्त चुनाव प्रेक्षक मंगलवार को 78 कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र पहुंची। जहां उन्होंने कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न क्रिटिकल एवं सामान्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने विधानसभा के एआरओ सह एसडीओ के साथ कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर मौजूदा फैसिलिटी जैसे रैप,बिजली, शौचालय,पेयजल की सुविधा का बारीकी से देखा। उसके बाद एआरओ उमेश कुमार भारती ने चुनाव प्रेक्षक को साथ लेकर अनुमंडल मुख्यालय स्थित जेके कॉलेज पहुंचे। जहां एसडीएम ने ईवीएम स्ट्रोंग रुम और पोलिंग पार्टी को मतदान साम्रग्री के साथ बूथों पर डिस्पैच प्लान की जानकारी चुनाव प्रेक्षक को दिये।
एआरओ सह एसडीएम ने डिस्पैच केन्द्र पर की गई तैयारी की जानकारी विस्तार से देते हुए उन्होंने चुनाव प्रेक्षक से कहा कि कूल 10 कांउटर बनाया जायेगा।जिसके माध्यम से ईवीएम डिस्पैच किया जायेगा। निरीक्षण करने के बाद चुनाव प्रेक्षक ने एआरओ से मतदान से संबंधित अन्य विषयों पर जानकारी प्राप्त करने के बाद उन्हें आवश्यक निर्देश दिये। मौके पर बीडीओ बिरौल,कुशेश्वरस्थान के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।