पंडित  गंगाधर मिश्र के 77पुण्य तिथि पर अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर किया नमन।

दरभंगा /विधि संवाददाता,

सी० एम कॉलेज के संस्थापक सह दरभंगा जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव स्वर्गीय पंडित गंगाधर मिश्र के 77 वीं पुण्यतिथि पर अधिवक्ताओं ने किया नमन। जिला बार एसोसिएशन भवन में मंगलवार को अधिवक्ता विनय चंद्र चौधरी “विनोद” की अध्यक्षता में स्वर्गीय गंगाधर बाबू के पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय मिश्र 1945 से मृत्यु तिथि 30 अप्रैल 1947 तक जिला बार एसोसिएशन दरभंगा के महासचिव पद पर आसीन रहे। वे विधि व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च मानक का प्रतिरुप थे। उन्होंने सी० एम० कॉलेज का स्थापना किये और इस कॉलेज में विधि विभाग खोलने की स्वीकृति तत्कालीन बिहार स्टेट बार कॉउंसिल पटना से काफी जद्दोजहद के बाद प्राप्त किये। उनके प्रपौत्र संजीव कुमार बिहार न्यायिक सेवा में है और एक पौत्र अशोक कुमार मिश्र अधिवक्ता और एक पौत्र डाक्टर अविनाश चन्द्र मिश्र प्रख्यात चिकित्सक हैं। मौके पर रमणजी चौधरी, विरेंद्र कुमार सिंह, हीरा नन्द मिश्र, उज्ज्वल गोस्वामी, राजीव रंजन ठाकुर, किरण कुमारी, चम्पा मुखर्जी, अनिता आनन्द, मदन कुमार सिंह, श्याम बिहारी राय सरस’, संतोष कुमार सिंहा, कमला कांत झा,बुलन कुमार झा, ब्रजेश कुमार चौधरी, रामवृक्ष सहनी, पंकज कुमार सिंह, मुरारी लाल केवट, अनिल मिश्रा, अधिवक्ता लिपिक विनय कुमार झा, मुरारी यादव, न्याय अतिथि स्वतंत्र कुमार झा समेत सैकड़ों वकिलों ने स्व० गंगाधर मिश्र के तैल चीत्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। और उनके अवदानों की चर्चाएं की।वकिलों ने संकल्प लिया कि वे भी यथासाध्य अपने पूर्व महासचिव के बताये मार्ग पर चलने का प्रयास करेंगे ।