बहेड़ी थाना की पुलिस ने बरामद की शराब ,कारोबारी गिरफ्तार।

दरभंगा /

वरीय पुलिस अधीक्षक के  दिशा निर्देश में मद्य निषेध को प्रभावी बनाने हेतु एवं आगामी लोकसभा आम चुनाव -2024, को स्वच्छ निष्पक्ष भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु अवैध नशीले पदार्थ के निर्माण बिक्री भंडारण परिवहन के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत दिनांक 29.04.2024 को बेनीपुर अनुमंडल अंतर्गत बहेड़ी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रोहित कुमार यादव पिता योगेशवर यादव सा0 शेर थाना बहेड़ी जिला दरभंगा अपने घर में अवैध शराब का भंडारण किए हुए है।

इसके आधार पर रात्री गस्ती दल वल के साथ ग्राम शेर पहुंच कर रोहित कुमार यादव पिता योगेशवर यादव सा0 शेर थाना बहेड़ी, जिला दरभंगा के घर में विधिवत छापेमारी किया गया जिस क्रम में रोहित कुमार यादव पिता योगेशवर यादव सा0 शेर थाना बहेड़ी जिला दरभंगा के घर से 750 मि0ली0 का 30 बोतल, 180 मि0ली0 का 02 बोतल, 375 मि0ली0 का 03 बोतल कुल-23.985 लीटर शराब के साथ जप्त किया गया एवं अभियुक्त रोहित कुमार यादव पिता योगेशवर यादव सा0 शेर थाना बहेड़ी जिला दरभंगा को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी:
01. रोहित कुमार यादव, पिता
योगेशवर यादव सा0 शेर
थाना बहेड़ी जिला दरभंगा |

बरामदगी: –
विदेशी शराब -23.985 लीटर