सहारा इंडिया के क्षेत्रीय सलाहकार के पिता की इलाज के दौरान हुई मौत।
दरभंगा।
सहारा इंडिया मिथिलांचल रीजन के रीजनल सलाहकार राजीव कुमार सिंह के पिता डॉ ब्रजेश कुमार सिंह की मृत्यु हो गई ,इस बात की खबर मिलते हीं कार्यकर्ताओं मे शोक की लहर दौड़ गई। रविवार की दोपहर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना पर दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर आर एस टैंक नवटोलिया स्थित राजीव कुमार सिंह के आवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सांसद ने कहा कि पिता की मृत्यु बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति है। सहारा इंडिया समस्तीपुर मंडल के मंडल प्रमुख अवधेश महतो ने भी शोक संवेदना प्रकट की है। शोक प्रकट करने वालों में मिथिलांचल रीजन के रीजनल मैनेजर राकेश कुमार, फ्रेंचाइजी प्रबंधक उमेश कुमार महतो, अनुपम किशोर, विनय कुमार सिन्हा, शंभू महतो, सेक्टर सलाहकार प्रभास रंजन, जयप्रकाश गुप्ता, समीर कुमार सिन्हा, पंकज कुमार श्रीवास्तव कन्हैया मिश्रा गोपाल जी झा,नगर निगम के पूर्व मेयर अजय पासवान, समाज सेवी रामचंद्र चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी, कमलेश उपाध्याय सहित कई लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। डॉ ब्रजेश कुमार सिंह समस्तीपुर डीआरडीए कार्यालय के सहायक निदेशक पद से सेवा निवृत होने के बाद दरभंगा जिला पेंशनर समाज के अध्यक्ष के पद भी रहे थे। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वह अपने पीछे दो पुत्र दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं।
